
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): पिछले कई दिनों से धूप खिलने के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक फिर से करवट ली। दिन में आसमान में बादल छाए रहे जिससे सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके। बुधवार की शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर बरकरा रहा। गुरुवार से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

























