ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल










हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के लिए जल अर्पण-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सरलेश तेवतिया ने की तथा मुख्य अतिथि हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती तथा विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर थी। कार्यक्रम में हापुड़ से पहुंचे दोनों अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान ने किया।
ग्राम पंचायत महमूदपुर में हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण विधायक, जिला पंचायत चेयरमैन व ग्राम प्रधान ने किया और कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने टंकी परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण में सहयोग देने वाले महिला व पुरुषों को जल अर्पण प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत महमूदपुर की प्रधान सरलेश तेवतिया ने ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर प्रसन्नता में योगी सरकार तथा विधायक व चेयरमैन तथा सांसद के प्रयास से ही संभव हो पाया हैं। गांव में विकास कार्य हुए हैं।
समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक व चेयरमैन ने ग्राम प्रधान के प्रयास से हुए विकास कार्यो पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में जितने विकास कार्य मोदी-योगी की सरकार में हुए हैं अन्य किसी सरकार में नहीं।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!