लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं










हापुड, सूवि(ehapurnews.com ): जनपद हापुड के अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) संदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया।गत माह जनवरी, 2025 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतो से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। किसान दिवस में विभिन्न कृषको द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय हापुड़ द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करके प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, हापुड़ कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।








  • Related Posts

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

    लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं
    error: Content is protected !!