
मदरसे से आ रहे युवक को नौ लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित मदरसे से घर लौटते समय आठ-नौ लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ के फरमान ने बताया कि सोमवार की दोपहर भाई इमरान गांव के मदरसे से घर आ रहा था। इस दौरान गांव के ही जावेद, नाजिम, मारूफ, जाहिद और पांच अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से इमरान पर हमला कर दिया है। वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























