अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त










अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभी पटल का निरीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट में आगमन पर मण्डलायुक्त को गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मण्डलायुक्त ने निरीक्षण से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियो को अपने कार्यों में सुधारात्मक बदलाव लाने सहित आवश्यक​ दिशा—निर्देश दिए, तदोपरांत कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त महोदय द्वारा राजस्व लेखा विभाग, रिकार्ड रूम (फाईल्स/भूमि), भूलेख, संयुक्त कार्यालय, आर्मस सहित अन्य विभागों की फाईलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि आपके कार्यालय में जो भी कार्य होता है जिसका रिकार्ड रखना अनिवार्य है, का ​डाटा/रिकार्ड रजिस्टर/कम्प्यूटर में सुरक्षित रखा जाएं। रजिस्टर का अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आपके पास कोई भी आवेदन/शिकायत आती है तो वह कब प्राप्त हुई, आपने कब क्या कार्यवाही की, अभी वह किसके पास लम्बित है, कब से लम्बित है, आपके द्वारा क्या किया गया, उक्त का जवाब आपके पास कब आया और आपके द्वारा उसका कब व क्या निस्तारण किया गया, का पूरा उल्लेख रजिस्टर में करना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानातंरण होते रहते हैं, यदि वह अपने पदभार की जानकारी रजिस्टरों में नहीं लिखेंगे तो उस पदभार को ग्रहण करने वाला व्यक्ति कैसे वह कार्य कर सकेगा, इसके लिए जरूरी है कि वे सभी कार्यों का उल्लेख रजिस्टर में रखें, जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहें।
मण्डलायुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने पटल के कार्यों का स्वयं निरंतर निरीक्षण व जांच करें कि उनके कर्मचारियों द्वारा सभी कार्यों को नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं, उनके द्वारा रजिस्टर मेनटेन, रिकार्ड व सम्बंधित प्रपत्र सुरक्षित रखे जा रहे है या नहीं। उन्होने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को उसके पटल के सभी कार्यों की जानकारी होनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखा जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी निरीक्षण से पहले सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने पटल पर जो भी कार्यवाही एवं पत्रावली का रखरखाव किए जाने के निर्देश दिए गए हैं उस पर भली भांति कार्यवाही करना सुनिश्चित कर ले।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, एडीएम एफ/आर श्री संदीप कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012








  • Related Posts

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…

    Read more

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर आज प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला संपन्न हुई इसको संबोधन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि
    error: Content is protected !!