कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग










कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मंत्री व जनपद हापुड प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा बजट पर चर्चा के दौरान वैस्टर्न यूपी के मेरठ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना व एम्स की मांग को प्रभावशाली ढंग से उठाया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का विषय प्रमुखता से रखते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विशाल जनसंख्या को न्यायिक कार्यों के लिए अत्यधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों का भारी व्यय होता है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से न केवल न्याय सुलभ और त्वरित होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और समय की बचत होगी।
इसके साथ ही उन्होने सहारनपुर मण्डल में एम्स (AIIMS) जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की स्थापना का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को गंभीर और सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए दिल्ली अथवा अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेरठ में एम्स की स्थापना से उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा लाखों लोगों को जीवनरक्षक उपचार समय पर मिलेगा।
सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी सदन का ध्यान आकर्षित किया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए उन्होने मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। पेंशन राशि में वृद्धि सरकार की संवेदनशीलता और कमजोर वर्गों के प्रति समर्पण को दर्शाती है, जिससे बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा तथा उनका जीवन स्तर बेहतर बनेगा।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

    🔊 Listen to this गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल के पास बाइक सवार एक कावड़िए को लोगों ने मारपीट…

    Read more

    युवक किशोरी को ले उड़ा

    🔊 Listen to this युवक किशोरी को ले उड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव हिम्मतनगर से एक 17 वर्षीया किशोरी को गांव का ही एक युवक बहका-फुसला कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

    गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

    युवक किशोरी को ले उड़ा

    युवक किशोरी को ले उड़ा

    नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

    नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    बोतल चुगने निकली बालिका गायब

    बोतल चुगने निकली बालिका गायब

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत
    error: Content is protected !!