
गढ़ सीएचसी में शराब पार्टी के आरोप, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह गढ़ सीएचसी की है जिसमे कुछ लोग शराब पी रहे हैं। जैसे ही मामला सीएमओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक टेबल पर बोतल और गिलास रखे हुए नजर आ रहे हैं जिसमें कुछ पदार्थ है। लोगों का दावा है कि अस्पताल के कमरे में शराब पी जा रही है। मामला जैसे ही सीएमओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























