
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए पर का इनाम घोषित किया है। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।आपको बता दें कि 31 जनवरी 2026 को पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक चावल व्यापारी राजस्थान के सीकर निवासी राकेश सिंह के साथ 64 लाख रुपए की लूट हुई थी। वारदात में शामिल दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने अकरम पुत्र बाबू अली निवासी सेक्टर 11 विजयनगर गाजियाबाद व अर्जुन त्यागी पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव माधोपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
























