पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत










पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना के पास पिकअप व बाइक की भिड़ंत के दौरान बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने किशोर का शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच शुरू कर दी।

आपको बता दें कि मामला सोमवार की शाम का है जब भटियाणा निवासी 16 वर्षीय सावेज खान सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक पर सवार होकर गांव से बडौदा सिहानी जा रहा था।

बाइक जैसे ही गांव बड़ौदा सिहानी के पास पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान पिकअप हाईवे पर पलट गया जिसके नीचे दबने से सावेज की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पिकअप को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480








  • Related Posts

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही…

    Read more

    बोतल चुगने निकली बालिका गायब

    🔊 Listen to this बोतल चुगने निकली बालिका गायब हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क पर प्लास्टिक की खाली बोतल चुगने के लिए एक 10 वर्षीया बालिका के घर न पहुंचने पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    बोतल चुगने निकली बालिका गायब

    बोतल चुगने निकली बालिका गायब

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु
    error: Content is protected !!