
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार, 17 फरवरी को लखनऊ मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधान सभा घेराव की किया जाना प्रस्तावित है।इस आंदोलन में भाग लेने हेतु सोमवार की सुबह से ही जनपद हापुड से कांग्रेसजन लखनऊ रवाना होना शुरू हो गये,परन्तु हापुड पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओ को सोमवार की सुबह ही हाऊस अरेस्ट के लिया जिसमे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी भी शामिल है।उन्होने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























