
दहेज लालचियों ने बहु को घर से निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज लोभियों की प्रताड़ना व मारपीट से तंग एक विवाहिता ने हापुड़ आकर अपने मायके में शरण ली है और दहेज लालचियों के विरुद्ध हापुड़ नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के राजीव बिहार की आयुषी की शादी करीब 13 माह पहले बुराड़ी दिल्ली के नवीन के साथ हुई थी। शादी में कार व अन्य सामान के लिए ₹20 लाख रुपए नगद दिए तथा वैवाहिक आयोजन पर करीब 35 लाख रुपए खर्च किए।
विवाह के एक सप्ताह बाद ही ससुराल लिए कम दहेज लाने के ताने मारने लगे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालिए यह 25 लाख रुपए और नगद मांग रहे थे इसके बाद पिता ने 2 लाख रुपए और दिए परंतु ससुरालिए इससे संतुष्ट नहीं हुए और उनका उत्पीड़न बढ़ता ही गया। आखिरकार उन्होंने विवाहिता को खाली हाथ घर से निकाल दिया विवाहिता ने पति, सास, नंद, देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627


























