
बजट चौपाल में गढ़मुक्तेश्वर विधायक बोले बजट में सभी का हित सुरक्षित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नयावास में सोमवार को विधानसभा बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की।
गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी बजट की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।यह बजट ग्रामीण विकास, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा आधारभूत संरचना के लिए महत्वपूर्ण है।बजट में सभी वर्ग के लोगों का हित सुरक्षित है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























