
दबंगों ने नाली सफाई में जुटे युवक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मामला कुछ भी हो, परंतु दबंग अपनी दबंगई दिखाई बिना बाज नहीं आता है ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह थाना हापुड़ देहात के इलाके कोटला सादात में देखने को मिला जब नाली सफाई कर रहे एक युवक को दबंगों ने बुरी तरह मारा पीटा। पीड़ित पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाता रहा परंतु दबंग अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आए। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है।
हुआ यह था कि एक युवक नाली से कूड़ा करकट आदि निकाल रहा था कि तीन-चार दबंग आ धमके और युवक पर लात घूसों की बौछार कर दी।
पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा परंतु दबंग नहीं पसीजे। आखिर युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























