
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन व पूर्ण पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन व शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। यहां जिले में परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें दोनों कक्षाओं के 29 हजार परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। पुलिस सुरक्षा के प्रश्न पत्र पहुंचे हैं। प्रश्न पत्र वितरण के दौरान डी आईओएस डॉ श्वेता पूठिया ने निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया।
वहीं, डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा का कंट्रोल रूम भी चालू हो गया है। सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं।
1800 शिक्षक परीक्षा में करेंगे ड्यूटी जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1200 माध्यमिक और 600 बेसिक शिक्षक शामिल हैं।
तीन जोनल, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तीन जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं। इसके अलावा 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात रहेगा।
डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। दो पालियों में 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगी।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























