
ओवरलोडेड गन्ने के ट्रक में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अब्दुल्लापुर में गन्ने से लदे एक ओवरलोडेड में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
यह हादसा रविवार की शाम को उसे वक्त हुआ जब गन्ने से लद्दा एक ट्रक बिजली लाइन से छू गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ओवरलोडेड गन्ने से लद्दा ट्रक शुगर मिल जा रहा था कि अब्दुल्लापुर में ट्रक बिजली की लाइन से छू गया और आग लग गई। आग को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और चालक ने ट्रक को रोका। मौके पर पहुंची दमकल ने घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























