हापुड़ ससुराल में रह रहे ग्रामीण का शव मिला










हापुड़ ससुराल में रह रहे ग्रामीण का शव मिला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव श्यामनगर में अपनी ससुराल में रह रहे एक ग्रामीण का शव थाना खरखौदा के गांव पांची के जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला जिसकी पहचान पांची के विजय उर्फ शेट्टी के रूप में की गई है, वह गत तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है

पुलिस के अनुसार मूलरूप से गांव पांची निवासी विजय उर्फ शेट्टी कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ हापुड़ के श्याम नगर स्थित ससुराल में रह रहे थे और बृहस्पतिवार से लापता थे। रविवार को पांची के किसानों ने गांव के ही मनु त्यागी के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके ग्रामीण के शव को देखा। किसानों ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान विजय के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई विशेष जानकारी न मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020








  • Related Posts

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

    Read more

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप
    error: Content is protected !!