रामा मेडिकल कॉलेज में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात










रामा मेडिकल कॉलेज में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात

हापुड़, सीमन// रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में रविवार को संस्थान की ओर से भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और मेडिकल विभाग के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो उठा।

कॉलेज परिसर के ग्राउंड में विशेष रूप से विशाल मंच और बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई, जहां भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम लगभग 6.30 बजे हुआ जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति संगीत और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस भव्य आयोजन का संचालन एवं समन्वय राम संस्थान के तत्वावधान में किया गया जबकि सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत तोमर ने आयोजन की व्यवस्थाओं की देखरेख की। इस अवसर पर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र कुमार, रामा मेडिकल प्रबंधन से जुड़े विक्रांत तोमर, डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव सिसोदिया, PRO आकाश सिसोदिया सहित संस्थान का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है। शिव बारात के इस भव्य आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों के मन में आस्था और उत्साह का नया संचार किया।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!