
हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस ने साइबर ठगों से एक पीड़ित की शत-प्रतिशत धनराशि वापिस करा दी।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी-2026 को पीड़ित सुदेश पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम चितौली थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ जो एक रोडवेज बस चालक है के खाते से साइबर फ्रॉड द्वारा 28 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड कर लिया था।पीड़ित ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना हाफिजपुर साइबर टीम द्वारा प्रयासरत होकर आवेदक के खाते से उड़ाए गये 28 हजार रुपए की धनराशि को 14 फरवरी-2026 को वापस कराया दिया गया।पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























