बछलौता रोड पर सबसे बड़ी अवैध प्लाटिंग










बछलौता रोड पर सबसे बड़ी अवैध प्लाटिंग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बात दो दिन पहले की है जब एचपीडीए का बुलडोजर बछलौता रोड पर अवैध कॉलोनी को गिराने गया था जो 3 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही थी परंतु प्राधिकरण का बुलडोजर उसे अवैध प्लाटिंग तक नहीं पहुंचा जहां लंबे-चौड़े इलाके में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है।

बाबूगढ़ की बछलौता रोड से आगे बढ़ते हुए जब बागड़पुर मार्ग पर पहुंचते हैं तो सीधे हाथ पर बाईपास के निकट 20-25 वर्ग मीटर में जमकर अवैध प्लाटिंग हो रही है जिसके लिए ईटों से मार्किंग भी कर दी गई है। सड़क का निर्माण करके किनारे-किनारे पौधारोपण किया गया है। ग्राहक के लिए अवैध प्लाटिंग को ऐसा रूप दिया गया है जैसे यह अप्रूव्ड कॉलोनी हो। जबकि कृषि भूमि पर यह अवैध प्लाटिंग की गई है। काले धन पर यह कॉलोनी बसाई जा रही है। खास बात यह है कि अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण न तो कोई सुविधा उपलब्ध कराता है और नहीं मानचित्र स्वीकृत करता है। अवैध कॉलोनी में भवन बनने पर हर वक्त बुलडोजर का खतरा मंडराता रहता है।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010








  • Related Posts

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    🔊 Listen to this हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन सेहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकालीन सत्र में…

    Read more

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    🔊 Listen to this महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद आप की कस्बा बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर आस्था…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई

    हापुड़ टैक्स टी-20 लीग मैच का उद्घाटन

    हापुड़ टैक्स टी-20 लीग मैच का उद्घाटन

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया
    error: Content is protected !!