तीन बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे ढाई लाख रुपए










तीन बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे ढाई लाख रुपए

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता का पति सऊदी अरब में रहता है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। उसका मायका हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है। पड़ोसी वसीम का उसके घर और ससुराल में आना जाना है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद महिला के साथ संबंध बनाए। इसी बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपए हड़प लिए।

20 जनवरी 2026 की रात करीब 11:00 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और जबरन घर में घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। उसके बाद पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…

    Read more

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
    error: Content is protected !!