
सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार की दोपहर पिकअप और एक डिलीवरी बॉय की स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी फहीम के रूप में हुई है जो निजी कंपनी में डिलीवरी का कार्य करता है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























