👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस बीच शादियों का सीजन भी 22 अप्रैल से शुरु हो चुका है। ऐसे में लोगों के मन में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के चलते शंका बनी हुई है। इन शंकाओं को दूर करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि शादी समारोह पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। शादी समारोह में शामिल होने वाले लोग शादी का कार्ड दिखाकर आ-जा सकते हैं। लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की किताबों पर 20 प्रतिशत छूट:




























