
950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शारिख पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव घुंघराला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ और समीर और सब्बील पुत्र शकील निवासी मोहल्ला नवी करीम थाना हापुड़ जनपद हापुड़ है। शारिख के कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजा और समीर के कब्जे से पुलिस ने 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने शारिख को चितौली रोड पर नाले के पास से जबकि समीर को रामपुर रोड पर ओम बिल्डिंग मटेरियल के पास से दबोचा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























