राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों का एक्सपोज़र विजिट










राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों का एक्सपोज़र विजिट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ रीतु तोमर के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स हापुड़ और योगेश गुप्ता सिम्भावली तथा एसआरजी सोहनवीर सिंह के साथ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ के, विकास खंड हापुड़, सिम्भावली के चयनित विद्यार्थियों तथा पीएम श्री विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का एक दिवसीय एक्सपोज़र विजिट दिल्ली स्थित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद–इंस्टिट्यूट ऑफ़ जेनॉमिक्स एंड इंटेग्रेटिव बायोलॉजी (सीएसआईआर–आईजीआईबी) में संपन्न कराया गया।
इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों, क्विज़ एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से जीन परिवर्तन, उत्परिवर्तन तथा आधुनिक रिसर्च सिद्धांतों की जानकारी दी गई। साथ ही चार्ल्स डार्विन के विकासवाद सिद्धांत के माध्यम से जीवों की उत्पत्ति से लेकर सन 2300 तक संभावित मानव संरचना एवं प्रगति की संकल्पना पर आधारित शैक्षिक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना रहा। जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस अवसर पर विज्ञान, गणित ए आर पी एवं शिक्षक साथ रहे।

हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||








  • Related Posts

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    🔊 Listen to this 950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों…

    Read more

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    🔊 Listen to this श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान शिव व माँ पार्वती का विवाह उत्सव महापर्व महाशिवरात्रि 15 फ़रवरी रविवार को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण
    error: Content is protected !!