
हापुड़-गढ़ रोड पर जमीन के दाम हुए 9 लाख रुपए गज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जमीनों के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और जमीन के भाव रोजाना नए रेट कायम कर रहे हैं। सड़क के निकट फ्रंट के दाम ही ज्यादा उछाला खा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर देवनंदनी फ्लाई ओवर उतरते ही एक 3 सौ गज का प्लॉट 9 लाख रुपए प्रति गज के हिसाब से बिका है। बताते हैं यह प्लॉट तीन बिचौलियों ने मिलकर लिया है जो नफा मिलने के इंतजार में है।
बता दें की गत दिनों आयकर विभाग के एक दल ने गढ़मुक्तेश्वर के रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर अनेक बैनामों को खंदौला था और जरूरी जानकारी हासिल कर ले गए। इसके अतिरिक्त हापुड़ में भी प्रॉपर्टी के कारोबार में लगे अनेक लोगों को आयकर के नोटिस प्राप्त हो चुके हैं।
हापुड़ गढ़ रोड पर जमीनों के दाम बढ़ाने के साथ-साथ प्राधिकरण की सांठगांठ से अवैध भवन तेजी से बढ़ रहे हैं।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























