टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार










टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार
हापुड़,सूवि (ehapurnews.com):शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षय उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड (सरकारी अस्पताल )में 50 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी अभिषेक पांडे के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे क्षय उन्मूलन अभियान के तहत किया गया।
शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रोगियों को सही समय पर दवाई लेने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, बस सही समय पर दवाई लेना और स्वस्थ आहार लेना जरूरी है।”
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ कपिल गौतम ने रोगियों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार लेना कितना जरूरी है, और शालोम ट्रस्ट द्वारा दिया गया पुष्टाहार उनके स्वास्थ्य में कैसे मदद करेगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी राजकुमार सिंह व शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट से कृष्णपाल सिंह,राम सिंह वर्मा, गंगावासी,अमित कुमार, संजू कुमार, महबूब अख्तर, क्षमा सिंह, भारती, प्रीती शर्मा, अनिता सिंह,अर्चना जैन, शालू आदि उपस्थित रहे।

Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:

Rishabh Verma

☎️ 9720669699

Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur








  • Related Posts

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    🔊 Listen to this 950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों…

    Read more

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    🔊 Listen to this श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान शिव व माँ पार्वती का विवाह उत्सव महापर्व महाशिवरात्रि 15 फ़रवरी रविवार को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण

    सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण
    error: Content is protected !!