खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है










खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है परंतु नगर पालिका हापुड़ के अफसर के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है और वह हादसे की बाट जोह रहे हैं।

चोपला के निकट ही रविंद्र ऑयल मिल है और इस तेल मिला के निकट से ही एक बड़ा नाला गुजरता है। बात करीब दो माह पहले की है जब नाला सफाई के नाम पर क्रेन की मदद से एक बड़ा पत्थर हटाया गया था। खुले नाले को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की नाला कैसा साफ हुआ है। कूड़ा करकट भरा पड़ा है।

दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नाले पर पत्थर नहीं रखा गया है और यह खुला हुआ लंबा चौड़ा नाला किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। अनेक बार लोग इस खुले नाले में गिरते गिरते बच चुके हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा के संज्ञान में खुला नाला का मामला लाया जा चुका है परंतु नाला कवर न होने से हादसे की संभावनाएं बढ़ रही है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना

    🔊 Listen to this बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नजदीक का कस्बा बाबूगढ़ का बछलौता रोड पूरी तरह अतिक्रमण, अवैध भवनों…

    Read more

    हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला

    🔊 Listen to this हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में गांव बक्सर पुल के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना

    बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना

    हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला

    हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली
    error: Content is protected !!