
होली पर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ होली के अभी 20 दिन शेष हैं, लेकिन पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि अगले सप्ताह तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होली स्पेशल ट्रेनों को ठहराव मिलने की उम्मीद है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























