पालिकाध्यक्ष व उनके पति के भाजपा में जाने की चर्चा को चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग










पालिकाध्यक्ष व उनके पति के भाजपा में जाने की चर्चा को चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए श्रीपाल सिंह द्वारा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकीले लग रही हैं। हालांकि शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं कुछ लोग इस पोस्ट को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस मामले में औपचारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सोशल मीडिया के साथ-साथ चाय की दुकान पर भी इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि अध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह ने 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट पर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह चुनाव हार गए थे। श्रीपाल बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई के समधी है लेकिन दहेज उत्पीड़न के मामले में पिछले दिनों पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पिछले वर्ष विवादों के बाद बसपा सुप्रीमो ने पुष्पा देवी और श्रीपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तभी से दोनों की भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही है। अब कौन किसका दामन थामता है यह आने वाला वक्त बताएगा।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010








  • Related Posts

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    🔊 Listen to this शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों मेंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद की पुलिस ने शनिवार को शोहदों को खोजने के लिए पुलिस ने पार्कों,रेस्टोरेंट आदि पर विशेष अभियान…

    Read more

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन
    error: Content is protected !!