
दो महीने से लावारिस खड़ी बाइक दरोगा की निकली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चाय के खोखे पर पिछले करीब दो महीने से खड़ी एक लावारिस बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। लावारिस में पुलिस ने दर्ज करते हुए बाइक को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह बाइक थाने सिंभावली में तैनात रहे दरोगा नितिन वर्मा की है जिसके खिलाफ अमरोहा निवासी व्यक्ति ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने का मुकदमा अमरोहा में दर्ज कराया था।
सिखेड़ा में चाय के विक्रेता ने पुलिस को सूचना दी कि पिछले करीब दो महीने पहले एक व्यक्ति खुद को दरोगा बताते हुए उसकी दुकान के बाहर एक बाइक खड़ी कर गया था। वह आज तक बाइक लेने नहीं आया। सूचना पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर उसे लावारिस में दर्ज करते हुए सीज कर कार्रवाई की है।


























