
माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के एक परिवार ने अपने माताश्री की स्मृति में एक विद्यालय को वाटर कूलर, वृक्षारोपण आदि करके एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुरारी लाल वर्मा डाकघर वालों के परिवार ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर परिवार के सदस्यों ने ग्राम बदनौली जाकर चींटियों को चीनी- आटा दिया, तत्पश्चात दो अशोक के वृक्षों को रोपित किया । इसके बाद बदनौली में चल रहे विवेकानन्द स्मार्ट स्कूल को एक वॉटर कूलर बच्चों के पीने के लिए ठंडे पानी हेतु भेंट किया ।
इस अवसर पर परिवार सदस्य योगेश,उमेश आदि के साथ मुकेश कुमार तोषनीवाल, रजनीश त्यागी एवं इन्द्र पाल प्रिंसिपल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

























