
हापुड़: कोबरा निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार में एक कोबरा निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात कोबरा सांप का रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब एक कोबरा सांप अचानक प्रीत विहार में पहुंच गया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत एक्सपर्ट को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप को पकड़ा उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























