
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 65 लाख की लूट के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। लूट से जुड़ी कुछ रकम भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी उपलब्ध कराएगी। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि 65 लाख की लूट के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। मामले की जांच जारी है।मुठभेड़ के दौरान रईस घायल हो गया। घायल लुटेरे समेत पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 65 लाख रुपए की लूट की रकम बरामद हुई है।बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले राकेश सिंह 31 जनवरी को हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जीएस मेडिकल के पास पहुंचे तो स्कूटी सवार बदमाशों ने राकेश सिंह के साथ 65 लाख की लूट को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार की देर रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























