
UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर अध्यक्ष मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में इंडियन बैंक रेलवे रोड हापुड़ पर गुरुवार को UPBEU के बैनर तले जोरशोर से प्रदर्शन किया गया।
जिला कस्टोडियन एल आर गुप्ता ने पूर्ववर्ती नारों के बीच IBA के द्वारा आउटसोर्सिंग एवं प्राइवेट कार्यकर्ताओं को बैंक की नौकरी में स्थायी करने पर जोर दिया।
UFBU जिला संयोजक आर के माहेश्वरी ने बताया कि नए श्रम कानून जो कि श्रम विरोधी हैं एवं पूंजीपतियों के तथाकथित सरलीकरण के लिए किए गए है उनको सरकार तुरंत वापस ले।
UPBEU जिला मंत्री साथी दीपक कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया कि कॉरपोरेट घरानों की सहूलियत के लिए मजदूरों का शोषण बंद करो एवं महिला कर्मचारियों के सशक्तिकरण के नाम पर सरकार छलना बंद करे।
साथ ही अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने सरकार के घमंड एवं मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने की पुरजोर आवाज उठाई और बताया कि हम तब तक लड़ेंगे जब तक हम जीत हासिल न करलें।
प्रदर्शन में सुनील,निर्दोष,प्रेमशंकर सिंह,सौरभ सिंह,मनीष भारद्वाज,सनी,रोहित, सतीश,विजय, लोकेश,अक्षय दीक्षित,विनोद,राहुल, महेश, बाबू ,गीता देवी आदि मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























