
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से चोरी की केबिल के 07 टुकड़े, तार के 12 बण्डल, एक प्लास, एक इन्वर्टर मय 02 बैटरी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया है।आरोपी मेरठ के कस्बा किठौर का सद्दाम व एक बाल अपचारी है।
























