पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिन्दुत्व के स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनके स्मृति दिवस पर बुधवार को भाजपाईयो ने उन्हे अपने-अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए और उन्हे याद किया।
हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान 11 फरवरी 1968 को हुआ।वह भारतीय जनसंघ के एक प्रमुख नेता, दूरदर्शी विचारक, और एकात्म मानववाद के प्रेणता थे। उन्होंने स्वदेशी आर्थिक मॉडल और अंत्योदय यानी गरीबों का उत्थान का विचार दिया। वे एक प्रखर संगठनकर्ता थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे।
क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और विचार पूरे विश्व के लिए आदर्श है।
जिलाअध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ‘अंत्योदय’ था, जिसका अर्थ है समाज के सबसे निचले स्तर पर खड़े व्यक्ति का विकास।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, जिला महामंत्री मोहन सिंह, राजीव सिरोही पुनीत गोयल जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ललित मोदी महेश शर्मा अमित सिवाल तरुण चौहान सुनील वर्मा पवन गर्ग राजीव शर्मा मुदित गोयल गौरव गोयल विनोद गुप्ता अशोक बबली कपिल एस एम सोनू गर्ग नितिन पाराशर अमित शर्मा सोनू ठाकुर पायल गुप्ता सौदान सिंह कुणाल चौधरी गौरव रूडकिवाल विक्रांत शर्मा अशोक पाल शिव ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहेl








  • Related Posts

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

    Read more

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

    टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

    एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

    एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

    हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!