
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में टंकी के पानी से कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। इससे दो दिन पहले गढ़ के वार्ड नंबर 19 में भी टंकी के पानी में कीड़े निकले थे जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की है। गढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के राजीव नगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि पानी में कीड़े आने से वह शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं। टंकी के पानी में कीड़े निकलने से बीमारियां पनप रही है। संबंधित विभाग मामले में शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई करें। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह शुद्ध पानी कैसे पिए?
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























