
हज यात्रियों के लिए खास खबर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद से हज 2026 जाने वाले यात्रियों के हितार्थ एवं मार्गदर्शनार्थ जिला स्तर प्रशिक्षण कैंप दिनांक 02.02 2026 से 18.02.2026 के माध्यम कोई भी तिथि निर्धारित करते हुए नामित हज ट्रेनर्स व प्रशिक्षण में हज अराकान की जानकारी देने वाले व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर हज यात्रियों के प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में निम्नानुसार स्थल पर हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्जीमिनेशन एवं वैक्सीनेशन आदि की तिथि नियत की गयी है-
प्रशिक्षण / टीकाकरण स्थल का नाम पत्ता:-मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम बुलन्दशहर रोड हापुड, जनपद हापुड़,हज प्रशिक्षण व टीकाकरण की तिथि:- 17.02.2026
हज प्रशिक्षण / टीकाकरण का समय प्रातः 09:00 बजे
अतः उपरोक्तानुसार आपसे अनुरोध है कि नामित हज ट्रेनर्स व प्रशिक्षण में हज अराकान की जानकारी देने वाले व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर, हज यात्रियों के टीकाकरण हेतु वैक्सीन के साथ चिकित्सकों की टीम को उपरोक्त निर्धारित केन्द्र पर टीकाकरण कराने के निर्देश प्रदान करने का कष्ट करे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























