भांजे की हत्या के प्रयास का विरोध करने पर पीटा, आधा दर्जन पर मुकदमा










भांजे की हत्या के प्रयास का विरोध करने पर पीटा, आधा दर्जन पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में भांजे की हत्या का प्रयास करने का विरोध करने पर बहादुरगढ़ कस्बा निवासी पंकज गर्ग ने अपनी मृतका बहन के ससुराल वालों पर पीटने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर देहात पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पंकज गर्ग ने बताया कि उनकी बहन मनीषा उर्फ अलका की शादी पंकज निवासी गांव कनिया कल्याणपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन ने एक पुत्र वंश को जन्म दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पंकज व अन्य के परिजनों ने उसकी बहन की हत्या की थी। रिश्तेदारों द्वारा भांजे वंश के भविष्य को देखते हुए उन्होंने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद वंश भांजे को अपने पास लाकर परवरिश करने लगे। बहन की मौत के बाद पंकज ने मोनिका से पुनर्रविवाह कर लिया। इसके बाद भांजे को उनके पास वापस ले गया था। 29 दिसंबर 2025 की सुबह पंकज और मोनिका ने गला घोंटकर उनके भांजे की हत्या का प्रयास किया। किसी तरह भांजे ने उनसे बचकर फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पंकज, मोनिका, उसके भाई मनोज कंसल, भाई की पत्नी पायल, मयंक व तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867








  • Related Posts

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    🔊 Listen to this जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा…

    Read more

    बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

    🔊 Listen to this बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए के इंजीनियर व उनके पिछले गग्गू कस्बा बाबूगढ़ में अवैध निर्माण अवैध प्लाटिंग पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

    बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

    अवैध तमंचे के साथ थमा

    अवैध तमंचे के साथ थमा

    कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

    कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

    घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा

    घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा

    महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी

    महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी
    error: Content is protected !!