
आवारा कुत्ते ने डेढ़ साल के बच्चे का होंठ काटा, कई जगह किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे क्षेत्रवासी परेशान है। मंगलवार को नई मंडी में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम नैतिक का आवारा कुत्ते ने होंठ चबा डाला। इसके साथ शरीर में कई जगह दांत गढ़ा दिए। गंभीर हालत में बच्चे को सीएचसी लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल सीरम वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में भी आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और पैर पर गहरे जख्म हो गए। इसी के साथ और भी कई इलाकों में आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला किया जिसका क्षेत्रवासियों ने मामले में स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627


























