
भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तरुढ़ होने पर जनपद हापुड़ के भाजपाई नोट कमाने में लगे हैं और उन्होंने अवैध कॉलोनी के धंधे को अधिक प्रमुखता दी है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्रदर्शित अवैध कॉलोनियों की सूची पर नजर डालें तो भाजपा के जिम्मेदार लोगों के नाम अंकित हैं। इसके अतिरिक्त जिन कॉलोनियों पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला है उनमें से अधिकांश पर भाजपा के असरदार नेता शामिल है। वैसे सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता भी पीछे नहीं है।
भाजपा नेता अवैध कॉलोनी के साथ-साथ अवैध निर्माण में जुड़े हैं और राजस्व का चूना सरकार को लगा रहे हैं। बताते हैं कि भाजपा के कई नेता तो ऐसे हैं जिन्होंने गत एक दशक में 20-20 करोड रुपए प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
नागरिकों ने प्राधिकरण की वेबसाइट व रजिस्ट्री दफ्तर से वितरण जुटा कर भ्रष्ट भाजपाई के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है ताकि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास पनपता रहे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























