
कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस पर जीएसटी व आयकर से जुड़े मामले में अधिवक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह को ज्ञापन सोपा। संगठन के अध्यक्ष जेके पाल ने बताया कि कर अधिवक्ता का कार्य केवल व्यापारिक फर्म का पंजीकरण कराना, जीएसटी व आयकर रिटर्न दाखिल करना और संबंधित अधिनियमों के तहत परामर्श देना होता है लेकिन लगातार कर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने हापुड़ के एसपी को मामले में ज्ञापन सौंपा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























