
हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के सामने तीन वाहन हादसे का शिकार हो गए। प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई जबकि क्रेन हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक ट्रक खराब हो गया था। क्रेन चालक रविंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी निवासी रायपुर मौजपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर अपनी क्रेन से खींचकर ट्रक को मेरठ से बुलंदशहर की ओर le जा रहे थे। जैसे ही वह पक्की चौकी बुलंदशहर रोड पर थाना हाफिजपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही खाली प्राइवेट बस ने ट्रक और क्रेन को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक और क्रेन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई। बस को चालक दिनेश पुत्र राजपाल निवासी पसारा थाना अगोता जनपद बुलंदशहर चला रहा था। बस चालक दिनेश इस दौरान बस में फंस गया जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926
























