आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित










आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंचे आलू किसानों ने भुगतान की मांग की और जमकर नारेबाजी की। मामले में जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने किसानों से बातचीत की और जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने अपना धरना 13 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने बेंगलुरु पहुंचकर कंपनी के अधिकारी को हिरासत में लिया और अन्य को नोटिस दिए हैं।

आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के 126 आलू किसानों का बेंगलुरु की कंपनी पर करीब ढाई करोड़ रुपए बकाया है। बकाए का भुगतान न होने से नाराज किसानों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया और भुगतान कराने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाया। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना 13 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कंपनी के अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||







  • Related Posts

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

    Read more

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
    error: Content is protected !!