महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट










महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के चलते हाईवे पर 13 फरवरी की दोपहर 12:00 से 16 फरवरी की शाम 4:00 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हल्के व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है जो 16 फरवरी की शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। हल्के व भारी वाहनों के लिए रूट इस प्रकार रहेगा डायवर्ट:

दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात : दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद/बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उत्तरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।

मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद-उधम सिंह नगर, अलमोड़ा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः-

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज मीरापुर मवाना, परिक्षितगढ़-किठौर-टियाला अंडरपास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़-किठौर-टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजास्सी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अमरोहा/ मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट की तरफ की सड़क होते हुए अमरोहा की ओर हाईवे 9 की निर्धारित लेन से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ (ब्रजघाट आरती स्थल से दूसरी तरफ बांयें) लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।

ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से एनएच 9 की निर्धारित पटरी (ब्रजघाट से हापुड़ की तरफ बांयीं सड़क) से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।

दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चैक पोस्ट बैरिकेडिंग से होते हुए दाहिनी लेन पर चलेंगे।

बुलंदशहर/स्थाना की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट की ओर आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||







  • Related Posts

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

    Read more

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
    error: Content is protected !!