
विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। हालत गंभीर होने पर उसे पिलखुवा से गाजियाबाद रेफर किया गया है। पीड़िता के भाई धौलाना के थाना कपूर नगला काशी निवासी दिगपाल ने दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से पति सोमवीर, जेठ नरेंद्र और भूपेंद्र व जेठाई स्नेह और पायल विवाहिता की पिटाई मारपीट करते रहे। अब उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012

























