संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार










संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले 40 वर्षीय रविंदर की संभल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो असलियत का पता चला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संभल में स्थित पेट्रोल पंप कर्मी राहुल व मैनेजर राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ लाख रुपए देने से बचने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जनपद हापुड़ निवासी रविंद्र संभल में स्थित बबराला स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करने गया था। मामला दो फरवरी का है जब सहकर्मी हत्यारोपी सेल्समैन व मृतक का दोस्त राहुल और पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश ने रविंद्र को पहले शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी। भारी वस्तु से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद शव बाइक पर लाद कर 200 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क पर फेंक दिया।

मैनेजर ने ही 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान पेट्रोल पंप के कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला की घटना वाली रात की फोटो गायब थी। उसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने मामले में सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सब कुछ उगल दिया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के औरंगाबाद, खनौदा निवासी राजेश और श्याना क्षेत्र में हाजीपुर निवासी राहुल ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी करिश्मा ने बताया कि आरोपी राहुल ने कुछ महीने पहले डेढ़ लाख रूपए उधार लिए थे और वापस नहीं कर रहा था। उसके पति ने यह रकम ट्रैक्टर बेच कर दी थी। पिछले कुछ समय से रुपए वापस मांग रहा था लेकिन आरोपी ने हत्या की साजिश रची और रविंद्र को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926







  • Related Posts

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

    Read more

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    तमंचेधारी को मिला दंड

    तमंचेधारी को मिला दंड

    दहेज लालची पति गया जेल

    दहेज लालची पति गया जेल

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
    error: Content is protected !!