स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी










स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों व उनके पिछलग्गुओं ने रिश्वत खाकर हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड व दौमी धनोरा मार्ग पर अवैध भवनों के निर्माण व कॉलोनियों को बढ़ावा दिया है उससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और मार्ग पर अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिला है।

नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ इस सिलसिले में आगे आया है और संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने करीब 50 ऐसे भवनों तथा अवैध कालोनियों एवं मिट्टी भराव की सूची प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी है जिनका निर्माण पूरी तरह से अवैध है और खनन करके मिट्टी का भराव किया गया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि वैसे तो इस मार्ग पर बड़ी तादाद में अवैध रूप से भवनों का निर्माण किया गया है परंतु यह सूची तो एक बानगी है। सूची में जिन बड़े भवनों, कॉलोनियों व मिट्टी भराव का जिक्र किया गया है बताया गया है कि प्रदेश सरकार को एक पैसे का भी राजस्व नहीं मिला है बल्कि लग्जरी जीवन व्यतीत करने वाले प्राधिकरण की इंजीनियरों का उनके पिछल ग्गूओं की जेबों में गया है। पत्र में यह भी बताया गया है कि अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी व मिट्टी भराव में काले धन को खपाया जा रहा है। पत्र की एक प्रति आयकर विभाग व परिवर्तन निदेशालय को भी भेजी गई है और पत्र के साथ फोटो भी नत्थी किए गए हैं।

नगर उपभोक्ता संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश व केंद्र सरकार पत्र का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी और दोषियों को दंडित करेगी।







  • Related Posts

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

    Read more

    अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

    अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

    अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

    वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

    पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

    भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

    भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
    error: Content is protected !!