
गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मीरा की रेती में स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
दुकान के सेल्समैन उदल सिंह राणा और गौरव गोयल ने बताया कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से कंपोजिट शॉप के काउंटर, इनवर्टर, बैटरी, डेली स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
अग्निश्मन विभाग में तैनात प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि देर रात लगभग 1:40 पर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























