
👁 0 views Views
सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): धार्मिक स्थलों के विकास की प्रदेश सरकार की नीति का लाभ जनपद हापुड़ को भी मिल रहा है और सरकार ने यह जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि. लखनऊ को सौंपा है।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के ग्राम सरावनी स्थित पौराणिक श्री शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर सरकार 39.47 लाख रुपए खर्च करेंगी जिसके लिए पर्यटन विभाग ने कार्य शुरु कर दिया है और यह कार्य अगले 6 माह में पूर्ण होने की सम्भावना है तथा विभाग ने टेंडर मांगे है।





























